Business News in Hindi

About Author

Responsive Ads Here

20180513

इंडोनेशिया: 10 मिनट के भीतर 3 चर्चों पर आत्मघाती हमला, 9 की मौत, ISIS पर शक की सुई

प्रांतीय पुलिस के प्रवक्ता फ्रांस बरुंग ने मीडिया को बताया कि ये विस्फोट एनगैजल मैड्या क्षेत्र के सेंटा मारिया चर्च, डिपोनेगोरो स्ट्रीट स्थित गेरेजा क्रिस्टन इंडोनेशिया चर्च और अर्जुनो स्ट्रीट स्थित पेंटेकोस्टा चर्च में हुए.


प्रांतीय पुलिस के प्रवक्ता फ्रांस बरुंग ने मीडिया को बताया कि ये विस्फोट एनगैजल मैड्या क्षेत्र के सेंटा मारिया चर्च, डिपोनेगोरो स्ट्रीट स्थित गेरेजा क्रिस्टन इंडोनेशिया चर्च और अर्जुनो स्ट्रीट स्थित पेंटेकोस्टा चर्च में हुए.

इंडोनेशिया: पूर्वी जावा प्रांत की राजधानी सुराबया शहर की तीन चर्च में रविवार (13 मई) को धार्मिक सभाओं के दौरान आत्मघाती हमलावरों ने खुद को विस्फोटक से उड़ा लिया. इस हमले में नौ लोगों की मौत हो गई, जबकि 35 अन्य घायल हो गए. पुलिस ने बताया कि दुनिया के सबसे ज्यादा मुस्लिम आबादी वाले देश में एक अल्पसंख्यक धार्मिक समुदाय को निशाना बनाकर किये गये हमले का यह सबसे नया मामला है.

बीबीसी के मुताबिक, विस्फोट कुछ ही मिनटों के अंतराल पर हुए. फिलहाल किसी आतंकवादी संगठन ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है, हालांकि इस्लामिक स्टेट पर संदेह जताया जा रहा है. पुलिस ने बताया कि यह सभी विस्फोट दस मिनट के भीतर हुए, जबकि पहला धमाका सुबह साढ़े सात बजे हुआ. पुलिस ने केवल सांता मारिया कैथोलिक चर्च पर हुये हमले का ब्योरा दिया है.
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, प्रांतीय पुलिस के प्रवक्ता फ्रांस बरुंग ने मीडिया को बताया कि ये विस्फोट एनगैजल मैड्या क्षेत्र के सेंटा मारिया चर्च, डिपोनेगोरो स्ट्रीट स्थित गेरेजा क्रिस्टन इंडोनेशिया चर्च और अर्जुनो स्ट्रीट स्थित पेंटेकोस्टा चर्च में हुए.

पूर्वी जावा की राजधानी सुराबया में आत्मघाती हमले के बाद संत मारिया कैथोलिक चर्च के बाहर बम निरोधक दस्ते का एक जवान. (Reuters/13 May, 2018)
पुलिस ने कहा कि चर्च के धर्मोपदेश के अनुयायियों जैसी वेशभूषा में पहुंचे हमलावरों ने विस्फोट कर डाला. बरुंग ने कहा कि पुलिस ने जांच के लिए घटनास्थल की घेराबंदी कर ली है. मंगेरा ने बताया, ‘हम घटनास्थल पर एक व्यक्ति की और अस्पताल में एक व्यक्ति की मौत की पुष्टि करते हैं. दो पुलिस कर्मी घायल हुये हैं साथ ही कुछ नागरिक भी घायल हुये हैं.’ उन्होंने बताया, ‘अस्पताल में 13 लोगों का इलाज किया जा रहा है.’


from Zee News Hindi: World News https://ift.tt/2KYDUKP

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें